Sunday, February 25, 2018

मिट्टी से दिया बनता है

मिट्टी से दिया बनता है मिट्टी से इंसान बनता है,
मिट्टी से खुदा बनता है मिट्टी से भगवान बनता है,

जस्न मना, क्या तेरा त्यौहार क्या मेरा त्यौहार,
बादलो से नही रंगों से ही तो आसमान बनता है,

सबक अच्छाई का शीखो और शिखाओं आप,
इस अच्छाई से ही आदमी गीताकुरान बनता है,

मोहब्बत करो यारों जंग में वो मज़ा नही यारों,
हिन्दू मुसलमान को इकठ्ठा कर हिंदुस्तान बनता है,

मिट्टी से दिया बनता है मिट्टी से इंसान बनता है,
मिट्टी से खुदा बनता है मिट्टी से भगवान बनता है।
- निशांक मोदी

No comments:

Post a Comment